logo

जमशेदपुर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पर चापड़ से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp_Image_2026-07-21_at_11_01_31_AM.jpeg

जमशेदपुर 
जमशेदपुर में छापाबाजी और रंगदारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर का है, जहां रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक दुकानदार पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दुकानदार मिथुन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि पुलिस इस हमले की जांच रंगदारी और पुराने राहुल भुइयां हत्याकांड से संभावित संबंध के एंगल से भी कर रही है।
घटना की पूरी जानकारी 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चापड़ से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गये, जिसके बाद हमलावर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी नंदू लोहार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटायी कर दी। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही
पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस घटना का संबंध करीब एक साल पहले हुए राहुल भुइयां हत्याकांड से भी जोड़ा जा रहा है। 29 अगस्त 2025 को छायानगर में राहुल भुइयां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह हमला उसी विवाद से जुड़ा तो नहीं है।

Tags - Jamshedpur Crime Sitaramdera Extortion Attack Jharkhand News Breaking News